सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All buses will now pass through Kotla Bazaar instead of the tunnel.

Hamirpur (Himachal) News: टनल के बजाय अब कोटला बाजार से गुजरेंगी सभी बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 29 Jan 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा और आरएम पठानकोट विजय कुमार ने कोटला पहुंचकर स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निवारण करते हुए बसों के परिचालन के संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि करीब 20 प्रतिशत एचआरटीसी और कुछ निजी बसें कोटला बाजार आने के बजाय टनल मार्ग से निकल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने वोल्वो और लंबी दूरी की बसों सहित सभी बसों को कोटला बाजार से होकर गुजरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित बस डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी बसों के रूट बोर्ड पर कोटला का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान अरविंद महाजन, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल कोटला प्रधान अरविंद महाजन, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, बाबू राम राणा, त्रिभूषण महाजन, रितेश महाजन, अमित, सुमित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed