{"_id":"6a59300fe60a01c5c90b1d5f","slug":"allegations-of-building-construction-in-nadaun-by-ignoring-tcp-rules-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201132-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में टीसीपी नियमों को ताक पर रखकर भवन निर्माण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में टीसीपी नियमों को ताक पर रखकर भवन निर्माण का लगाया आरोप
Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन क्षेत्र में चल रहे कुछ भवन निर्माण कार्यों में टीसीपी नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि आम लोगों के निर्माण कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है, जबकि प्रभावशाली लोगों के मामलों में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
शहर में कई स्थानों पर भवनों के छज्जे तय मानकों से अधिक बाहर निकालने, मुख्य द्वार सड़क की ओर खोलने और गलियों के ऊपर से रास्ते बनाने के मामले सामने आए हैं। वार्ड नंबर-दो में भी एक भवन निर्माण के दौरान ऊपरी मंजिल से सड़क की दूसरी ओर जाने के लिए रास्ता बनाए जाने का मामला चर्चा में है।
लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं। बिजली की तारें निकालने और अन्य सुविधाओं के विस्तार के दौरान दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने शहर में हो रहे सभी निर्माण कार्यों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर परिषद नादौन के सचिव रमन शर्मा ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में आया है और संबंधित भवन मालिक को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नगर नियोजन विभाग के जिला अधिकारी हजेंद्र सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य नियमों के अनुसार हो रहे हैं या नहीं, इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद की है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद