{"_id":"69f5045a4ee801fb9600a9bb","slug":"animal-shed-reduced-to-ashes-in-jhanikkar-pregnant-cow-burnt-alive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192120-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में पशुशाला राख, जिंदा जली गर्भवती गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में पशुशाला राख, जिंदा जली गर्भवती गाय
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
झनिक्कर गांव में पशुशाला में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। विकास खंड टौणी देवी के तहत झनिक्कर गांव में शुक्रवार को राज कुमार की पशुशाला में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक गर्भवती गाय जिंदा जलकर मर गई।
जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे पशुशाला में आग की भीषण लपटें देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग की घटना के समय परिवार खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गया हुआ था।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पशुशाला में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की भोरंज और हमीरपुर से कुल तीन गाड़ियां मौका पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
इस घटना में पशुशाला के अंदर बंधी हुई गर्भवती गाय की जलकर मौत को गई। वहीं, पशुशाला के अंदर रखा घास भी जलकर राख हो गया। मौके पर हल्का पटवारी भी पहुंचे।
उधर, तहसीलदार टौणी देवी सौरव धीमान ने कहा कि घटना में पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट मिली है। उसी के अनुसार परिवार हो आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
Trending Videos