{"_id":"6a0a2015f85fe22949066987","slug":"army-recruitment-exam-from-1st-to-15th-june-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-193920-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: थल सेना भर्ती की परीक्षा पहली से 15 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: थल सेना भर्ती की परीक्षा पहली से 15 जून तक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि थल सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ, ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पहली से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। थल सेना की वेबसाइट के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन सीईई के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर इस वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। संवाद