{"_id":"6a0a213eeae8963691063b0e","slug":"the-victory-could-not-cross-the-double-digit-mark-in-five-wards-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-194008-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच वार्डों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच वार्डों में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। सात वार्ड वाली नगर पंचायत भोटा में इस बार चुनावी मुकाबले इतने कांटे के रहे कि पांच वार्ड में जीत का अंतर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। पांच वार्ड में हार-जीत का फैसला 10 से कम वोटों के अंतर से हुआ।
एकतरफा मुकाबलों की बजाय अधिकांश वार्ड में आखिरी दौर तक रोमांच बना रहा और छोटे-छोटे अंतर ने बड़े सियासी चेहरों की किस्मत तय कर दी।
सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर-तीन में देखने को मिला, जहां महज चार वोटों ने पूरा चुनावी गणित बदल दिया। यहां कांग्रेस की दिग्गज नेता और नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत कौर को भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद रिंका देवी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
चार वोटों की इस हार ने भोटा चुनाव को सबसे चर्चित बना दिया। वार्ड नंबर-दो, जिसे इस बार नगर पंचायत की हॉट सीट माना जा रहा था, वहां भी बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। व्यापार मंडल भोटा के अध्यक्ष और साझा मोर्चे के प्रमुख सन्नी शर्मा महज आठ मतों के अंतर से चुनाव हार गए।
इस वार्ड में पूरे निकाय में सबसे कम 89 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 80 मत पड़े, जिनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 44 और सन्नी शर्मा को 36 मत मिले। इसी तरह वार्ड नंबर-एक में भी हार-जीत का फैसला आठ मतों के अंतर से हुआ, जबकि वार्ड नंबर-पांच और छह में नौ-नौ वोटों ने विजेता तय हुए।
हालांकि दो वार्ड में मुकाबला अपेक्षाकृत थोड़ा बड़ा रहा। वार्ड नंबर-चार में 23 मतों और वार्ड नंबर-सात में 27 मत के अंतर से जीत-हार का फैसला हुआ। संवाद