सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man seriously injured after being hit by a trolley

Hamirpur (Himachal) News: ट्राले की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 18 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन हमीरपुर फोरलेन पर गगाल गांव में ट्राले की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। व्यक्ति को राहगीरों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। केंद्रीय विद्यालय नादौन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र सिंह रविवार शाम के समय नादौन से अपने घर रैल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। गगाल गांव पहुंचकर उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की और पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ट्राला चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सड़क पर बेसुध गिरे महेंद्र सिंह को कुछ युवा नादौन अस्पताल ले आए। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और ट्राला चालक की तालाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed