फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Auspicious activities begin... bustle returns to the market after 33 days.

Hamirpur (Himachal) News: मांगलिक कार्य शुरू...33 दिन बाद बाजार में चहल-पहल से लौटी रौनक

Sun, 21 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Auspicious activities begin... bustle returns to the market after 33 days.
मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विवाह-शादियों और अन्य मांगलिक कार्यों पर 33 दिनों के विराम के बाद बाजारों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, मिठाई, बर्तन और फर्नीचर से जुड़े कारोबारियों को अब बेहतर व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास रहने के कारण विवाह सहित अधिकांश शुभ कार्य बंद रहे, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। अब शादी-विवाह शुरू होने से लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है और बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार यह सीजन भी सीमित समय का है, क्योंकि 11 जुलाई से गुरु अस्त होने के चलते फिर से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद बरसात और भाद्रपद माह आने से भी शादी-विवाह नहीं हो पाएंगे, जिससे व्यापार पर दोबारा मंदी का असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पिछले महीने विवाह समारोह बंद रहने से आभूषणों की बिक्री काफी प्रभावित हुई थी। अब शुभ कार्य शुरू होने के बाद सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ी है और ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ी है। वर्तमान में कारोबार पहले की तुलना में बेहतर है। -सुमित सोनी, आभूषण विक्रेता, अवाहदेवी

गर्मियों का अधिकांश सीजन मंदी में ही निकल गया। अब विवाह समारोहों के कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कपड़ों की बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। बरसात शुरू होने के बाद आमतौर पर कपड़ों की खरीदारी कम हो जाती है। -विपाशा ठाकुर, कपड़ा विक्रेता, अवाहदेवी

विवाह समारोहों के दौरान फर्नीचर की मांग हमेशा बढ़ जाती है। परिवार बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल और अन्य घरेलू सामान खरीदते हैं। एक महीने में बिक्री काफी धीमी रही, लेकिन अब ऑर्डर मिलने शुरू हुए हैं। यदि विवाह सीजन कुछ और दिन चलता तो कारोबार को अच्छी गति मिल सकती थी। -यशवंत सिंह, फर्नीचर विक्रेता, अवाहदेवी


शादी के अवसर पर लोग टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी करते हैं। मांगलिक कार्य शुरू होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। पिछले कुछ समय से बिक्री कमजोर थी, लेकिन अब कारोबार में सुधार दिखाई दे रहा है। -मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

मनोज चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article