सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ball Buster in Drone Soccer, Sorang Grobot Team Winner in RoboWars

Hamirpur (Himachal) News: ड्रोन सॉकर में बॉल बस्टर, रोबोवार्स में सोरांग ग्रोबोट टीम विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ball Buster in Drone Soccer, Sorang Grobot Team Winner in RoboWars
बस अड्डा भोटा में पड़े गड्ढे। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का वार्षिक तकनीकी उत्सव निंबस-2026 रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान नवाचार प्रदर्शनी में रोबो क्रू एंड काइनेटिक टीम विजेता रही।
Trending Videos

वहीं, ड्रोन सॉकर प्रतियोगिता में बॉल बस्टर, आरसी निट्रो में आरटीआर हॉबीज, आरसी इलेक्ट्रिक आरटीआर, रोबोवॉर्स (8 किलोग्राम) में टीम बाली, 15 किलोग्राम रोबोवार्स में सोरांग ग्रोबोट टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्यम एवं एआई विषय पर विशेष व्याख्यान इंजीनियर नितेश सिन्हा ने दिया।
नितेश एनआईटी हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (2001 बैच) के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और सैक्यूमैन के संस्थापक एवं सीईओ हैं। उन्होंने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी रजिस्ट्रार डॉक्टर अर्चना संतोष नानोटी उपस्थित रहीं, जबकि इंजीनियर नितेश सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वहीं, डॉक्टर राकेश शर्मा और डॉक्टर कीर्ति महाजन ने छात्र आयोजक टीम सरयू, अंशुमन, प्रत्युष, वार्तिका, विशेष एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। इंजीनियर नितेश सिन्हा ने कहा कि एआई और उद्यमिता का संयोजन भविष्य में नए अवसर पैदा कर रहा है और छात्रों को नवाचार के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी ने छात्रों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एचएम सुर्यवंशी ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी तथा संस्थान की नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
निंबस 2026 में देशभर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तकनीकी नवाचार, कौशल एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीन (छात्र कल्याण) पवन कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. राकेश शर्मा, डॉक्टर कीर्ति महाजन सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

बस अड्डा भोटा में पड़े गड्ढे। स्रोत : जागरूक पाठक

बस अड्डा भोटा में पड़े गड्ढे। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed