फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank officials apprised of RSETI's objectives.

Hamirpur (Himachal) News: बैंक अधिकारियों को दी आरसेटी के उद्देश्यों की जानकारी

Wed, 29 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) हमीरपुर में मंगलवार को बैंक अधिकारियों के लिए मानव संसाधन विकास (एचआरडी) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने किया। अजय कुमार कतना ने बैंक अधिकारियों को आरयूडसेटी/आरसेटी की स्थापना, इसके उद्देश्यों, समाज में इसकी भूमिका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में संस्थान के योगदान की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्वरोजगार और वेतन आधारित रोजगार के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वरोजगार व्यक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करता है। उन्होंने आरसेटी की स्थापना के प्रेरणास्रोत और दूरदर्शी विचारों के जनक डॉ. वीरेंद्र हेगड़े के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक (एएलआई), पंचकूला नीरजंन सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर अपने विचार रखते हुए बैंक अधिकारियों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed