फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Tatahar road restored after 15 hours; alternative route constructed at Chainth Khad.

Hamirpur (Himachal) News: 15 घंटे बाद बहाल हुई बस्सी-तताहर सड़क, चैंथ खड्ड में बनाया वैकल्पिक मार्ग

Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bassi-Tatahar road restored after 15 hours; alternative route constructed at Chainth Khad.
बस्सी-भरेड़ी सड़क पर चैंथ खड्ड के पास सड़क बहाली के लिए लगाई जेबीसी मशीन। स्रोत :  जागरूक  पाठक
जाहू (हमीरपुर)। भारी बारिश के कारण चैंथ खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने से बंद हुई बस्सी से तताहर वाया नगरोटा खड्ड बाजार-भरेड़ी सड़क करीब 15 घंटे बाद वाहनों के लिए बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने खड्ड में तीन बड़ी सीमेंट पाइप डालकर वैकल्पिक सड़क तैयार की, जिसके बाद छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे हमीरपुर, जाहू और सरकाघाट की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

चैंथ खड्ड पर 4.52 करोड़ रुपये की लागत से 33.38 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए पुराने पुल को हटा दिया गया है और विभाग ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक सड़क बनाई थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे भारी बारिश के कारण खड्ड में पानी बढ़ने से यह सड़क टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी मशीनों में खराबी आने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे विभाग ने तीन सीमेंट पाइप डालकर पानी की निकासी की व्यवस्था की और सड़क को बहाल कर दिया।

धिरड़ पंचायत प्रधान शशिकांत शर्मा, पलपल पंचायत प्रधान रमेश चंद, पपलाह पंचायत प्रधान सुरेंद्र जरियाल और धमरोल पंचायत प्रधान विजय कुमार सहित स्थानीय लोगों ने नए पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और वैकल्पिक सड़क को पक्का करने की मांग की है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क को ठीक कर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed