{"_id":"6a67b1b6a67ce3834203f818","slug":"beautiful-parks-to-be-developed-around-the-bypass-sunil-sharma-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202500-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास के आस-पास बनाएंगे सुंदर पार्क : सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास के आस-पास बनाएंगे सुंदर पार्क : सुनील शर्मा
Tue, 28 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वार्ड नंबर-12 में लोगों को फलदार पौधे बांटते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपु। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को वार्ड नंबर-12 में बाईपास के निकट प्राचीन बावड़ी और टियाले के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण और नाले की चैनलाइजेशन का लोकार्पण किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये की लागत से करवाए गए इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाईपास के आस-पास के एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को सुबह-शाम सैर और योग करने के लिए बेहतरीन स्थान उपलब्ध होगा। बिट्टू ने कार्यक्रम में सभी लोगों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे भी वितरित किए व लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील भी की। इससे पहले, पूर्ववर्ती नगर परिषद के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों व सभी लोगों का स्वागत किया व वार्ड नंबर-12 में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीओ अश्वनी ठाकुर, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।