फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP honored old workers by going door to door

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने घर-घर जाकर पुराने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP honored old workers by going door to door
भोरंज में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संबोधित करते जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर। भाजपा।
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर की ओर से संगठन के शुरुआती दौर में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करने वाले 80 और 90 के दशक के सक्रिय कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और संगठन में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रुठवाणी, पट्टा और लठवां गांवों में पहुंचकर अश्वनी कुमार, जोगिंदर मल्होत्रा, देवराज भुजिया वाले, सत्या देवी और प्यार चंद सहित अन्य पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन के शुरुआती दिनों के संघर्ष, जनसंपर्क अभियानों और पार्टी को मजबूत बनाने के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के वर्तमान मजबूत संगठन की नींव उन समर्पित कार्यकर्ताओं ने रखी, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed