सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brainstormed on pending demands of pensioners

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की लंबित मांगों पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on pending demands of pensioners
हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघहिम आंचल पेंशनर संघ की ब
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक मंगलवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर मंथन किया गया।
Trending Videos

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी व कम्युटेशन आदि की बकाया राशि के भुगतान के बारे में चर्चा की। महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी न करने, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने व पेंशन संशोधन के एरियर का भुगतान न मिलने पर पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से शीघ्र अदायगी करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन संशोधन की अधिसूचना से लेकर अब तक पेंशनरों को उनके लंबित आर्थिक देनदारियां दिलाने के लिए पूर्व सरकार व वर्तमान सरकार से समय-समय पर निरंतर मुद्दा उठाया जाता रहा है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता जारी करने, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान, अन्य लंबित एरियर का भुगतान आदि मांगों को भी सरकार से यथावत मामला उठाते रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की समस्याओं और बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करें और मृतक पेंशनरों के आश्रितों को करुणा आधार पर उनकी लंबित सभी देनदारियों का एकमुश्त भुगतान करें।
बैठक में जीडी शर्मा, लक्ष्मी आर्य, रोशन लाल चौधरी, दीप राम शर्मा, लेख राम कौशल, राम पाल शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, जैसी राम, जगदीश चंद, कैलाश चंद, हेमराज शर्मा सहित 50 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed