{"_id":"6a03830e1cf126bcee037e10","slug":"kangri-residents-boycotted-the-elections-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-193365-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कंगरी के बाशिंदों ने किया चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कंगरी के बाशिंदों ने किया चुनाव का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर एक कंगरी के बाशिंदों की समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।
पंचायतीराज चुनावों में वार्ड नंबर एक से किसी भी व्यक्ति ने अपना नामांकन दर्ज नहीं करवाया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस है।
लोगों ने इस बावत मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से भी मुलाकात की। लोगों का कहना है कि उन्हें सड़क की सुविधा भी नहीं है। पंचायत कार्यालय 30 से 35 किलोमीटर दूर पड़ता है, जबकि पैदल सफर करने के लिए भौगोलिक वातावरण भी सही नहीं है।
लोगों को नदी-नालों से होकर करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करके पंचायत कार्यालय पहुंचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने ख्याह पंचायत में शामिल करने की मांग की थी अथवा नई पंचायत बनाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों के अनुसार ख्याह पंचायत उनके वार्ड से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में अगर किसी कार्य के लिए उन्हें पंचायत री के कार्यालय में जाना हो तो उनका समय व धन दोनों बर्बाद होता है। इसके विरोध में लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
वहीं, पूर्व प्रधान शशिबाला ने कहा कि करीब एक साल पहले प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
Trending Videos