फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car rolls into 15-foot-deep gorge at sharp turn; family safe.

Hamirpur (Himachal) News: तीखे मोड़ पर 15 फीट गहरी ढांक में लुढ़की कार, परिवार सुरक्षित

Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Car rolls into 15-foot-deep gorge at sharp turn; family safe.
चंडेश्वर महादेव मंदिर चकमोह के समीप ढ़ाक से लुढ़की ऑल्टो कार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। चकमोह-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर रविवार सुबह एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी ढांक में लुढ़ककर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चकमोह निवासी कमल परिवार के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिझड़ी की ओर जा रहे थे। चंडेश्वर महादेव मंदिर चकमोह के समीप तीखे मोड़ पर पहुंचते ही सड़क किनारे पड़ी कच्ची मिट्टी के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लुढ़ककर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर कार सवार सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद पंचायत प्रधान सोमदत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्य रामेश्वर दत्त शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से चंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर जल्द क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीड़ितों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इसके चलते पुलिस चौकी में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed