{"_id":"69d400aade773ad1c207f5b4","slug":"cbt-can-also-be-conducted-in-hamirpur-college-from-june-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-189261-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जून से हमीरपुर कॉलेज में भी हो सकेंगे सीबीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जून से हमीरपुर कॉलेज में भी हो सकेंगे सीबीटी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में निर्माणाधीन हाईटैक कंप्यूटर लैब। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अब विद्यार्थी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) दे सकेंगे। महाविद्यालय परिसर में कंप्यूटर लैब का निर्माण 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। 10 प्रतिशत कार्य को पूर्ण करने के लिए जून माह तक का समय तय किया गया है।
वर्तमान में लैब में फर्नीचर, कंप्यूटर लगाने व रंग रोगन करने का कार्य चला हुआ है। लैब के निर्माण के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने एक करोड़ 49 लाख रुपये का बजट खर्च किया है। फर्नीचर व उपकरणों को स्थापित करने पर एक करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।
महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कैंटीन भवन के ऊपर आधुनिक लैब का निर्माण करवाया जा रहा है। आधुनिक लैब निर्माण के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद विभाग ने महाविद्यालय को बजट किया है। सीबीटी में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन दिखाई देने वाले सवालों के जवाब देने होते हैं।
वर्तमान में हमीरपुर जिला के दो-तीन शिक्षण संस्थानों में ही सीबीटी एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) देने के लिए दूरदराज के सेंटरों में जाना पड़ता था।
महाविद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब का 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य पर दो करोड़ 49 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। महाविद्यालय में जल्द ही अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड प्रतियोगी परीक्षाएं देने की सुविधा मिलेगी।
-डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर
Trending Videos