पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Census Duty: Teachers and Administration at Loggerheads

जनगणना ड्यूटी : शिक्षक और प्रशासन आमने-सामने

Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में जनगणना के कार्य को लेकर अध्यापकों और प्रशासन के बीच स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्कूलों में नियमित शिक्षण कार्य के बाद अध्यापकों को जनगणना ड्यूटी देने के निर्देशों को लेकर संशय बरकरार है। अध्यापक संगठनों ने स्कूल समय समाप्त होने के बाद जनगणना कार्य करने पर आपत्ति जताते हुए इससे इन्कार किया है, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी व्यवस्था के तहत ही अध्यापकों को निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को टीजीटी संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और स्कूल प्रवक्ता (लेक्चरर) संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत करवाया। अध्यापक प्रतिनिधियों ने कहा कि स्कूलों में पहले ही शिक्षण कार्य, परीक्षा संबंधी गतिविधियों, रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बोझ है। ऐसे में स्कूल समय समाप्त होने के बाद जनगणना का अतिरिक्त कार्य करना उनके लिए कठिन साबित हो रहा है। शिक्षक संगठनों ने मांग उठाई कि जनगणना का कार्य स्कूल समय के दौरान ही करवाया जाए या फिर इसके लिए अलग से समय निर्धारित किया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षकों के दायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य पूरी गंभीरता और सटीकता के साथ किया जाना चाहिए, जिसके लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

क्या कहता है प्रशासन
प्रशासन का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसके लिए लगाए गए कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फिलहाल जनगणना ड्यूटी को लेकर पूर्व में लागू व्यवस्था ही प्रभावी रहेगी। ऐसे में अध्यापकों को आवश्यकता अनुसार स्कूल समय के बाद भी जनगणना कार्य करना पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को स्कूल खुलने के बाद स्थिति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iउपायुक्त जतिन लाल ने अध्यापक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी लेकिन अध्यापकों की समस्याओं के समाधान और जनगणना के कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श जारी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed