पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The sweetness of Mala's syrup reached abroad.

Hamirpur (Himachal) News: विदेशों तक पहुंची माला के शीरे की मिठास

Wed, 01 Jul 2026 03:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of Mala's syrup reached abroad.
'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' आउटलेट पर विभिन्न उत्पादों के साथ मौजूद माला रानी। संवाद
ऊना। वर्षों से घर की रसोई में बनाए जाने वाले पारंपरिक शीरा (गेहूं से बना एक पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन) को जिले की माला रानी ने विदेशों में भी खासी पहचान दिलाई है। उनकी ओर से पारंपरिक तरीके से बनाया जाने वाला शीरा आज न केवल देश के विभिन्न राज्यों में पहुंच रहा है, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। देश-विदेश में मांग होने के कारण माला रानी इसकी कूरियर के माध्यम से बिक्री कर रही हैं। शीरे के पारंपरिक स्वाद ने जहां माला रानी को आत्मनिर्भर बनाया है, वहीं कई ग्रामीण महिलाओं में भी आत्मनिर्भरता की उम्मीद जगाई है। माला रानी ने बताया कि शीरा बनाने की विधि उन्हें उनके बुजुर्गों से मिली है। माह में लगभग 80 किलोग्राम शीरे की बिक्री आराम से हो जाती है। इससे उन्हें लगभग 20 हजार रुपये की कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया कि शीरे को बनाने के लिए वह स्वयं सहायता समूह की आठ से दस महिलाओं की मदद लेती हैं। इससे उन्हें भी रोजगार मिल रहा है। घर में बुजुर्गों की ओर से बनाए जाने वाले शीरे के महत्व को पहचानते हुए जिला ऊना के बटूही गांव की निवासी माला रानी ने आज से चार वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर शीरे को बनाकर बेचना शुरू किया था। शुरुआत में ग्राहकों तक पहुंच बनाने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन माला रानी के मन में हार न मानने के जुनून ने धीरे-धीरे इसे बाजार तक पहुंचाया। यहां तक कि वर्तमान में डीआरडीए की ओर से रेलवे स्टेशन ऊना में मिली वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट आउटलेट पर देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की ओर से इसकी अच्छी खरीद की जा रही है। इनमें दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश के ग्राहक शामिल हैं। वहीं, विदेशों ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रहने वाले भारतीय भी इसे नियमित ग्राहकों के तौर पर खरीद रहे हैं। विदेशों से फोन कॉल पर ऑर्डर लेकर उत्पाद को तैयार कर ‘सोमभद्रा’ नाम से कूरियर के माध्यम से ग्राहक तक पहुंचाया जा रहा है। माला रानी आधा किलोग्राम की पैकिंग 200 रुपये में बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed