पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Normal school timings restored from today.

Hamirpur (Himachal) News: आज से सभी स्कूलों का सामान्य समय बहाल

Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में मौसम की परिस्थितियों में सुधार के बाद अब विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली जुलाई से सामान्य समय के अनुसार पढ़ाई शुरू होगी। जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जतिन लाल ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के तहत जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्कूल अब सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक संचालित होंगे। यह नई व्यवस्था पहली जुलाई से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पांच मई को स्कूलों के समय में किए गए बदलाव संबंधी आदेशों को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मई में लगातार बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया था। उस दौरान विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए कक्षाओं का समय परिवर्तित किया गया था। अब मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल होने और मानसून की गतिविधियां शुरू होने के बाद स्कूलों को दोबारा सामान्य समय पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने विद्यार्थियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्कूलों के संशोधित समय के अनुरूप बस सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed