{"_id":"69f503e4790b18dec90ae1bf","slug":"central-government-is-suppressing-the-voice-of-workers-santosh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192141-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की आवाज को कुचल रही केंद्र सरकार : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की आवाज को कुचल रही केंद्र सरकार : संतोष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में मौजूद मजदूर। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। सीटू की ओर से धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट बड़ा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मजदूरों ने अपने अधिकारों और संघर्षों को याद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन की मांग को लेकर मजदूरों ने ऐतिहासिक हड़ताल की थी। इस आंदोलन के दौरान आठ मजदूर नेताओं को फांसी दी गई थी, जिनकी शहादत को आज भी मजदूर आंदोलन की प्रेरणा माना जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी श्रमिकों की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं और श्रम कानूनों को समाप्त कर नई श्रम संहिताएं लागू की गई हैं, जो मजदूर हितों के खिलाफ हैं।
सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा दे रही है और श्रम कानूनों को कमजोर किया गया है। उन्होंने मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
इस मौके पर सीटू जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रताप राणा, रंजन शर्मा, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
Trending Videos