{"_id":"69de94f97b3d81f6a1027a4c","slug":"chaitra-fair-ends-now-cleanliness-drive-begins-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190190-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले समाप्त, अब सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले समाप्त, अब सफाई अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते मंदिर अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेलों के समाप्त होते ही न्यास प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। मंदिर, बाजार और आसपास के क्षेत्र में सफाई की जा रही है।
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने मंगलवार को बाजार का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर फैले कचरे पर नाराजगी जताई।
वहीं, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सफाई रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा निर्धारित कूड़ादान में ही डाला जाए और सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और आसपास की पहाड़ियों पर कचरा न फेंकें।
मंदिर अधिकारी ने बाजार व्यापार मंडल के प्रधान संजय कुमार के साथ बैठक भी की। बैठक में व्यापार मंडल को निर्देश दिए गए कि वह अपने सभी सदस्यों को साफ-सफाई के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें और प्रत्येक दुकान के बाहर कूड़ादान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान किया जाएगा और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X