{"_id":"69e66dd75477137be4089cde","slug":"e-vouchers-given-to-242-students-of-bhoranj-block-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-190870-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक के 242 विद्यार्थियों को दिए ई-वाउचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक के 242 विद्यार्थियों को दिए ई-वाउचर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में विद्यार्थियों को ई- वाउचर प्रदान करते मुख्यातिथि। स्रोत
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में सोमवार को श्रीनिवासन रामानुज छात्र डिजिटल योजना के अंतर्गत ई-वाउचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक के 34 विद्यालयों से कुल 242 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया रहे। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, राकेश गोल्डी भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने श्रीनिवासन रामानुज स्टूडेंट्स डिजिटल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान दी।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। पाठशाला के प्रधानाचार्य विपन ने विद्यार्थियों को ई-वाउचर के उपयोग के बारे में विस्तार रूप से समझाया और कहा कि यह सुविधा उनके अध्ययन को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित किए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X