{"_id":"69de95306e0ad73bf40619fa","slug":"chaitra-fair-ends-now-cleanliness-drive-begins-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-455878-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर की लड़की ने साउथ अफ्रीका के दूल्हे से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर की लड़की ने साउथ अफ्रीका के दूल्हे से रचाई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सात फेरे लेकर एक हुए नडाला और रुक्मिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले की कक्कड़ निवासी रुक्मिणी देवी ने में साउथ अफ्रीका निवासी दूल्हे जेफ्ते नडाला से शादी रचाई है। साउथ अफ्रीका से आए दूल्हे ने हिमाचल की बेटी रुक्मिणी संग हिंदू रीति-रिवाज के साथ कक्कड़ में सात फेरे लिए।
यह शादी मुरली मनोहर मंदिर सुजानपुर में संपन्न हुई। हजारों मील दूर से हिमाचल के हमीरपुर जिले में पहुंचे दूल्हे और उसके परिवार ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से शादी समारोह में शिरकत की। दूल्हे नडाला ने शेरवानी पहनी, वहीं रिश्तेदार भी भारतीय परिधानों में समारोह में शामिल हुए।
सात फेरों के साथ दोनों ने साथ निभाने का वचन लिया। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
पढ़ाई के बाद जेफ्ते नडाला और रुक्मिणी की यूएसए में जॉब लगी और वे वहीं बस गए हैं। दोनों अगले सप्ताह यूएसए के लिए रवाना होंगे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद यह विवाह संपूर्ण हुआ।
रुक्मिणी देवी के पिता सूबेदार प्रीथी सिंह और माता सविता देवी ने बेटी की पसंद को स्वीकार कर शादी के लिए सहमति दी। हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई शादी में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जेफ्ते नडाला क्रिश्चियन हैं और रुक्मिणी हिंदू हैं, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति से यह जोड़ी शादी के पवित्र रिश्ते में बंधी है।
रुक्मिणी के चाचा प्रकाश चंद ने बताया कि जेफ्ते नडाला का परिवार यहां आकर बहुत खुश दिखा। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी की एक छोटी बहन और 2 भाई हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X