सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaitra Navratri will begin with the installation of Kalash in temples.

Hamirpur (Himachal) News: मंदिरों में कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का होगा शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri will begin with the installation of Kalash in temples.
चैत्र मास नवरात्र को सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। चैत्र नवरात्र को लेकर जिलेभर के मंदिरों में सजावट संबंधी कार्य पूरे हो गए हैं। जिले के प्रमुख संतोषी माता मंदिर लदरौर और अवाहदेवी मंदिर की कमेटियों ने मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया है। कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा।
संतोषी माता मंदिर लदरौर में श्रद्धालु नौ दिन तक सुबह चार से रात 10 बजे तक ही माता के दर्शन कर सकेंगे। नौ दिन तक श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक लंगर प्रदान किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से सजावटी लाइटों के साथ रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट करवाई गई है। नौ दिन तक मंदिर में लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर 26 मार्च को राधा-कृष्ण मंदिर का अनावरण प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि मंदिर में नवरात्र को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अवाहदेवी मंदिर में भी चैत्र मास नवरात्र को लेकर भव्य पूजन होगा।
सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। उसके उपरांत भव्य आरती और पूजन होगा। पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12 बजे तक माता के भोग के लिए कपाट बंद रहेंगे और शाम को सात बजे संध्या आरती होगी। मंदिर में नवरात्र को लेकर कलश स्थापित होगा। कमेटी के सचिव पावन ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत सुबह 8 से 10 बजे तक पूजन होगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे तक प्रतिदिन भजन-कीर्तन, दोपहर 12:15 बजे से शाम 3:15 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 7:30 बजे तक भंडारे की व्यवस्था रहेगी। कथा विराम 25 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा।

चैत्र मास नवरात्र को सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

चैत्र मास नवरात्र को सजाया गया अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed