{"_id":"6a528814c2f22a276d03c890","slug":"chuhak-village-gets-relief-from-drinking-water-crisis-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-200519-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत
Sat, 11 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
चूहक गांव में जलभंडारण टैंक का लोकार्पण करते विधायक कैप्टन रणजीत सिंह व अन्य। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने 5000 लीटर क्षमता के भंडारण टैंक का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शनिवार को चबूतरा पंचायत के चूहक गांव में 5000 लीटर क्षमता के नव-निर्मित पेयजल भंडारण टैंक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने से गांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गांव के लोग लंबे समय से समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर समस्या का समाधान कर करवा दिया गया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जनहित से जुड़े कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।