फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Commuting on the Tal-Tikkar link road has become difficult; the road has turned into a stretch of potholes.

Hamirpur (Himachal) News: ताल-टिक्कर संपर्क मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Commuting on the Tal-Tikkar link road has become difficult; the road has turned into a stretch of potholes.
ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद - फोटो : सांकेतिक
ताल (हमीरपुर)। छह साल बीत जाने के बाद भी ताल-टिक्कर संपर्क सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इन दिनों सड़क बदहाली की मार झेल रही है। सड़क के बीचोंबीच जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

बरसात के कारण इनमें पानी भरने से वाहन चालकों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ताल, चौकी, कनकरी, मसेरडू सहित करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के लिए यह सड़क आवाजाही का प्रमुख माध्यम है। ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को बच-बचाकर वाहन निकालने पड़ रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के गड्ढों को कई बार लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी डालकर भर दिया जाता है, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी बह जाती है और कुछ ही समय में सड़क फिर बदहाल हो जाती है। लोगों ने विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
कोट्स

सड़क की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। गड्ढों को भरने के साथ सड़क की आवश्यक मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। बरसात के कारण सड़क को हुए नुकसान का भी जायजा लिया जाएगा। -साहिल शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग लंबलू

सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है। छोटे वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -वीर सिंह, वाहन चालक

गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया जाता है, लेकिन एक बारिश के बाद मिट्टी बह जाती है और सड़क फिर उसी हालत में पहुंच जाती है। अस्थायी समाधान के बजाय सड़क की पक्की मरम्मत होनी चाहिए। -पवन चंदेल, स्थानीय निवासी

ताल, चौकी, कनकरी, मसेरडू समेत आसपास के कई गांवों के लोग इसी सड़क से आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से रोजाना परेशानी हो रही है। बारिश में दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। -जसवंत सिंह, स्थानीय निवासी


करीब छह साल पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सड़क खराब होती गई। अब कई जगह गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है। -राजेश कुमार, स्थानीय निवासी

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद- फोटो : सांकेतिक

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद- फोटो : सांकेतिक

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद- फोटो : सांकेतिक

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद- फोटो : सांकेतिक

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद

ताल से टिक्कर सड़क खस्ताहाल। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article