फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Computer teachers should be regularized: Sangh

कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित किया जाए : संघ

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने की मांग की है। संघ के राज्य महासचिव विजय हीर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कोडिंग विषय शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में टीजीटी (कंप्यूटर शिक्षा) का नियमित कैडर नहीं है।
विज्ञापन

विजय हीर ने मांग की कि पंजाब सरकार के पंजाब तदर्थ, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अस्थायी, वर्कचार्ज व आउटसोर्स कर्मचारी कल्याण अधिनियम-2016 की तर्ज पर विशेष कानून बनाकर आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण का एकमुश्त समाधान किया जाए। उन्होंने शिक्षा सचिव से आगामी मंत्रिमंडल बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed