फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers kept wandering for online booking at the bus stand Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन में ऑनलाइल बुकिंग के लिए भटकते रहे यात्री

Fri, 17 Jul 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में एचआरटीसी के बुकिंग काउंटर की कार्यप्रणाली को लेकर यात्रियों ने सवाल उठाए हैं। वीरवार को सीट बुक करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीट बुक करने वाला व्यक्ति सीट पर मौजूद नहीं था, इस कारण कई यात्रियों को अन्य माध्यमों से सीट बुक करवानी पड़ी। यात्रियों ने कहा कि बुकिंग काउंटर पर मौजूद अन्य व्यक्ति ने ऑनलाइन टिकट बुक करने में असमर्थता जताई। वहीं, जिस कर्मचारी को टिकट बुक करने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह मौके पर मौजूद नहीं था और फोन करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा तीन-चार महीनों से इस तरह की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले बुकिंग काउंटर का संचालन हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी करते थे, तब यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती थी। निजी क्षेत्र को संचालन सौंपने के बाद व्यवस्थाओं में कमी आई है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से बुकिंग काउंटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि यात्रियों को समय पर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

कोट
मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-अखिल अग्निहोत्री, अतिरिक्त आरएम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed