फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporate sector employees raised the demand for restoration of pension

Hamirpur (Himachal) News: कॉरपोरेट सेक्टर कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की उठाई मांग

Fri, 17 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरी कोआर्डिनेशन कमेटी ने प्रदेश सरकार से 29 अक्टूबर 1999 को जारी पेंशन अधिसूचना को दोबारा बहाल करने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि इससे निगमों और बोर्डों से सेवानिवृत्त हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर कमेटी की बैठक वीरवार को जिला प्रधान राज कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में प्रदेश के करीब 17 निगमों और बोर्डों के साढ़े छह हजार कर्मचारियों के लिए पेंशन अधिसूचना जारी की गई थी। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए थी, जो एक अप्रैल 1999 तक इन संस्थानों में नियमित कर्मचारी थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो दिसंबर 2004 से पहले सेवानिवृत्त हुए कुछ कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है, जबकि इसी श्रेणी में आने वाले दो दिसंबर 2004 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा नहीं मिल रही है। इससे कर्मचारियों में असमानता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा हमीरपुर दौरे के दौरान कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाने के दिए गए आश्वासन का स्वागत किया गया। कमेटी ने सरकार से वित्तीय स्थिति बेहतर होने के बाद 29 अक्टूबर 1999 की पेंशन अधिसूचना को जल्द बहाल करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर के प्रभारी सीएस चंदेल, महासचिव जगदीश चंद सनौरिया, वित्त सचिव दलीप सिंह, सुरजीत सिंह वर्मा, उधम सिंह, सतीश कुमार, रोशन लाल, प्रेम लाल, नंद लाल, कृष्ण कुमार डोगरा, चमन गुप्ता, बलराज सिंह, सोहन लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed