{"_id":"6a3ae44bd52efbed9b0147b6","slug":"congress-takes-control-of-sujanpur-municipal-council-neelam-becomes-president-and-vinay-becomes-vice-president-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198249-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में कांग्रेस काबिज, नीलम अध्यक्ष और विनय उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में कांग्रेस काबिज, नीलम अध्यक्ष और विनय उपाध्यक्ष बने
Wed, 24 Jun 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष विधायक सुरेश कुमार कांग्रेसी नेताओं और पार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की सत्ता पर आखिरकार कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित नीलम धीमान और उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार निर्वाचित हुए हैं।
ओपन वोटिंग के जरिए दोनों उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशियों को दो-दो मतों से मात दी। अल्पमत में होने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीयों और बागियों को साध कर शहर की सरकार बनाने में सफलता हासिल की।
समय : दोपहर 12 बजे। नगर परिषद सुजानपुर कार्यालय के सभागार में सबसे पहले भाजपा समर्थित पार्षद मीनाक्षी महाजन, प्रोमिला, बलविंदर और शिवानी ठाकुर पहुंचे। भाजपा खेमे से कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था, हालांकि स्थानीय पदाधिकारी परिसर में डटे रहे। कुछ देर आपसी चर्चा के बाद सभी पार्षद सभागार में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
समय : दोपहर 12:10 बजे। भोरंज विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार नरेश ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के साथ कांग्रेस समर्थित पार्षद नीलम धीमान, ज्योतिका ठाकुर, विनय कुमार, मनीष गुप्ता और वीना धीमान कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेता गेट तक पार्षदों को छोड़कर बाहर रुक गए, जबकि सभी पार्षद सभागार में दाखिल हो गए।
समय : दोपहर 12:20 बजे। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से मीनाक्षी महाजन और कांग्रेस की ओर से नीलम धीमान ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रोमिला और कांग्रेस समर्थित विनय कुमार मैदान में उतरे।
समय : दोपहर 12:30 बजे। ओपन वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उम्मीदवारों के पक्ष में पांच पार्षदों के साथ स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने हाथ खड़े कर समर्थन जताया। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चार पार्षदों ने समर्थन दिया।
वहीं, दोपर 12:40 बजे एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने परिणाम घोषित किए। नीलम धीमान को अध्यक्ष और विनय कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
एसडीएम को सौंपी शिकायत, आज प्रदर्शन करेगी भाजपा
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थित पार्षद और पार्टी पदाधिकारी दोपहर ढाई बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीनाक्षी महाजन ने निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने ओपन वोटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि हार-जीत मुद्दा नहीं है, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। केवल हाथ खड़े कराकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर था, इसलिए दबाव बैलेट पेपर पर गुप्त मतदान की बजाय ओपन वोटिंग करवाई गई। भाजपा ने इस प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण बताते हुए बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
यूं बदले सियासी समीकरण
नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित दो, भाजपा समर्थित तीन और चार निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। दोनों प्रमुख दल बहुमत के आंकड़े से दूर थे और सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में थी। ऐसे में कांग्रेस ने सियासी जोड़-तोड़ में बढ़त बनाते हुए निर्दलीय पार्षदों और बागियों को साधकर समर्थन हासिल कर लिया। निर्दलीय विजेता वीना धीमान और मनीष गुप्ता का साथ कांग्रेस को मिला, जिसने पूरे समीकरण बदल दिए और शहर की सरकार कांग्रेस के खाते में चली गई।
कोट
नियमों के तहत ओपन वोटिंग करवाई गई है। कुछ पार्षदों ने चुनाव के बाद शिकायत सौंपी है। उनके पास चुनाव याचिका दायर करने का विकल्प उपलब्ध है। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई गई है। -विकास शुक्ला, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी, सुजानपुर