{"_id":"69751e3a05a24d84350e931b","slug":"dc-reached-the-homes-of-progressive-farmers-and-took-information-about-natural-farming-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-181327-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रगतिशील किसानों के घर पहुंची डीसी, प्राकृतिक खेती की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रगतिशील किसानों के घर पहुंची डीसी, प्राकृतिक खेती की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर किसानों से बातचीत करती
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार दोपहर बाद हमीरपुर के निकटवर्ती गांव समराला और ग्राम पंचायत चमनेड के गांव भरठियाण का दौरा किया। उन्होंने समराला के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई जा रही विभिन्न फसलों की जानकारी ली।
उन्होंने प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और इसके लिए कृषि विभाग एवं आतमा परियोजना की ओर से प्रदान की जा रही सब्सिडी के बारे में मनीष कुमार से महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। उन्होंने मनीष कुमार के कार्यों तथा कृषि अधिकारियों की ओर से प्रदान किए जा रहे मार्गदर्शन की काफी प्रशंसा की। इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम पंचायत चमनेड के गांव भरठियाण के किसान पवन कुमार से भी बातचीत की।
उन्होंने पवन कुमार द्वारा चलाई जा रही पारंपरिक पन चक्की (घराट) की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को जिला में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
Trending Videos