{"_id":"697f92f6d045f07fc50a9355","slug":"tauni-devi-uhal-kakkar-road-closed-for-heavy-vehicles-due-to-collapse-of-dam-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-182137-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डंगा धंसने से टौणी देवी-उहल-कक्कड़ सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डंगा धंसने से टौणी देवी-उहल-कक्कड़ सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी–उहल–कक्कड़ सड़क मार्ग पर धंसा डंगा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सड़क से केवल छोटे वाहनों की हो रही आवाजाही, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के तहत टौणी देवी–उहल–कक्कड़ सड़क पर डंगा धसने से यातायात प्रभावित हुआ है। डंगा धंसने से सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
वर्तमान में इस मार्ग पर केवल छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो पा रही है। बरसात में इस सड़क मार्ग में कई जगह डंगे धंसे हैं। बीते दिन इस सड़क पर एक और डंगा क्षतिग्रस्त धंस गया है। इसके बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस, ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने एचआरटीसी प्रबंधन को सूचना दे दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि यातायात सामान्य हो सके। लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के एसडीओ नीतिश ने बताया कि टौणी देवी–उहल–कक्कड़ सड़क मार्ग पर डंगा धंसा है। छोटे वाहन आसानी से जा रहे हैं। बड़े वाहनों के इस मार्ग से जाने की मनाही है। विभाग जल्द ही सड़क की हालत सुधारने के लिए प्रयासरत है।
Trending Videos