फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death due to rabies confirmed in Bhalu village of Nadaun, health department alert

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के भलूं गांव में रेबीज से मौत की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 24 Jun 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव भलूं में रह रहे जम्मू के एक व्यक्ति की डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में रेबीज से मौत की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि रेबीज से मौत की पुष्टि के बाद विभागीय टीम ने परिजनों से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही रेबीज के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने गांव का दौरा किया है तथा पब्लिक हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कदम उठाए गए हैं। गांव में सक्रिय निगरानी (एक्टिव सर्विलांस) सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं और फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि कुत्तों या अन्य जानवरों के काटने के मामलों की तुरंत सूचना दें और पीड़ितों को तत्काल रेबीज रोधी टीकाकरण के लिए भेजें। पशुपालन विभाग से संदिग्ध जानवरों की जांच कराने का भी आग्रह किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार करवाएं और रेबीजरोधी टीके अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed