सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Delay in JCC meeting increased the dissatisfaction of the employees

Hamirpur (Himachal) News: जेसीसी बैठक में देरी से बढ़ी कर्मचारियों की नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक न होने से कर्मचारियों की लंबित मांगें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।
Trending Videos

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार साढ़े तीन वर्ष से करीब पौने दो लाख कर्मचारी जेसीसी की बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महासचिव विजय हीर सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का समाधान, पंजाब की तर्ज पर आरंभिक वेतनमान, लंबित 15 प्रतिशत डीए और उसका एरियर, शिक्षा विभाग में रिक्त लगभग 14 हजार पदों को भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रिया से भरना जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित संवाद न होने से कर्मचारियों की समस्याएं और बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि 70 हजार शिक्षकों को जेसीसी में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए अथवा उनके लिए अलग जेसीसी का प्रावधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed