सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla route bus stopped, increasing problems for passengers

Hamirpur (Himachal) News: शिमला रूट की बस बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की सुबह के समय हमीरपुर से शिमला जाने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह 5:15 बजे हमीरपुर से शिमला के लिए वाया तरक्वाड़ी और लदरौर होकर जाती थी।

स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों के लिए यह बस काफी सुविधाजनक मानी जाती थी। बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर आईजीएमसी शिमला और एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। लंबलू, सरली, चमनेड़, डेरा परोल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को पहले निजी वाहनों से हमीरपुर पहुंचना पड़ रहा है, जिसके बाद उन्हें शिमला के लिए दूसरी बस मिलती है। इससे यात्रियों को काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों में सुनील शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल ठाकुर, गोविंद सिंह, रीना ठाकुर और सुनीता देवी ने बताया कि हमीरपुर पहुंचने के लिए उन्हें टैक्सी बुक करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को जल्द से जल्द दोबारा बहाल किया जाए। इस संबंध में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यात्रियों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed