सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jahoo bypass will be made shiny with cement paver blocks.

Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट के पेवर ब्लॉक से जाहू बाईपास होगा चकाचक

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jahoo bypass will be made shiny with cement paver blocks.
जाहू बाइपास सड़क पर लगे सीमेंट के पेवर ब्लॉक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से खस्ताहाल रही जाहू बस अड्डा बाईपास सड़क के जीर्णोद्धार से न केवल सड़क की चौड़ाई बढ़ी है, बल्कि जलभराव और सड़क उखड़ने की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।

ऊना के कलखर वाया अग्घार मुख्य सड़क को जोड़ने वाली यह बाईपास सड़क अब सीमेंट के पेवर ब्लॉकों से तैयार की जा रही है। साथ ही पानी की निकासी के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के साथ एक पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए डंगे लगाए गए हैं। पार्क बनने से स्थानीय लोगों और बाजार आने वाले लोगों को खाली समय में बैठने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, यात्रियों के लिए सड़क किनारे वर्षा शालिका का निर्माण भी किया गया है। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जाहू व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि बाईपास सड़क के चौड़ा होने से अब दो वाहन आसानी से गुजर सकेंगे, जिससे यातायात की समस्या समाप्त होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed