सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Delegation met the Deputy Commissioner for the construction of Muktidham

Hamirpur (Himachal) News: मुक्तिधाम निर्माण के लिए उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Delegation met the Deputy Commissioner for the construction of Muktidham
ग्राम पंचायत झनियारा के ग्रामीण उपायुक्त को मुक्तिधाम के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपते हुए। स
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा में बीते वर्ष आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मुक्तिधाम का अभी तक नए सिरे से निर्माण नहीं हो पाया है। समस्या को लेकर शुक्रवार को प्रभावित ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मिला।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम के जमींदोज होने से ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम साफ रहने पर तो किसी तरह नजदीक में स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर लिया जाता है, लेकिन बारिश होने की स्थिति में शवों को अन्य गांवों तक ले जाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में पवन कुमार राणा, संजीव, राकेश, प्रदीप आदि ने कहा कि मुक्ति धाम काफी पुराना था और हर बरसात में यहां नुकसान की आशंका बनी रहती थी। इस बार लगातार बारिश के चलते धाम पूरी तरह से टूट गया है। ऐसे में रियालड़ी, खैंडा, लंकूई और रकड़याल सहित आस पास के गांव से लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन सहयोग करता है, तो सुरक्षित स्थान पर नए मुक्ति धाम का निर्माण किया जा सकता है। निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 60 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर ली है। शेष राशि अन्य फंडों से जारी की जाए, ताकि ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने ग्रामीणों का शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed