{"_id":"69de954ab8f0f15dea0e1f4b","slug":"dharamshala-gears-up-for-tourist-season-dilapidated-roads-pose-a-major-challenge-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1046-229674-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पर्यटन सीजन को तैयार धर्मशाला, खस्ताहाल सड़कें बनी बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पर्यटन सीजन को तैयार धर्मशाला, खस्ताहाल सड़कें बनी बड़ी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैक्लोडगंज मार्ग पर गड्ढे और जाम का खतरा, अधूरे मरम्मत कार्य से बढ़ी चिंता; बुकिंग तेज पर सुविधाएं सवालों में
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला पर्यटन सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन मुख्य स्थल मैक्लोडगंज को जाने वाली सड़कों की खस्ताहालत के बीच पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पठानकोट-मंडी एनएच पर खुशीनगर के पास फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते मुख्य सड़क खस्ताहाल है। बरसात के कारण मैक्लोडगंज को जाने वाले धर्मशाला बाईपास -कैंट-मैक्लोडगंज सड़क जगह-जगह खस्ताहाल है। साथ ही पर्यटन सीजन के दौरान अधिक वाहनों की संख्या की आवाजाही के दौरान यहां धीमी हो रही वाहनों की रफ्तार जाम की स्थिति बन सकती है।
दूसरी तरफ शहर के जाम से निजात दिलाने के लिए वन-वे व्यवस्था के तहत उपयोग होने वाले धर्मशाला-मैक्लोडगंज खड़ा डंडा मार्ग को भी बरसात में भूस्खलन के कारण नुकसान हुआ था। इस मार्ग को भी संबंधित विभाग की ओर से दुरुस्त किया गया है, लेकिन अभी भी एक-दो स्थान पर कार्य होना बाकी है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो इसका सीधा असर पर्यटकों की संख्या पर पड़ सकता है।
पर्यटन सीजन को लेकर एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई हैं, लेकिन कामर्शियल सिलिंडर की कमी के बीच पर्यटकाें की खाने के ऑर्डर करना भी खुद में एक चुनौती रहेगी। लेकिन पर्यटकों को उनकी सुविधा के अनुरूप खाना उपलब्ध करवाना प्राथमिकता माना जा रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटक मुख्य रूप से मैक्लोडगंज, भागसूनाग मंदिर, वॉटरफाल, धर्मकोट, त्रियूंड ट्रैक, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम, ज्वालामुखी माता मंदिर, बज्रेश्वरी माता मंदिर, नड्डी और गुणा माता मंदिर का रुख करते हैं।
मैक्लोड़गंज में दो पार्किंगों पर वाहनों को पार्क करने का जिम्मा
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में वाहनों को पार्क करने का जिम्मा दो पार्किंगों पर है। इनमें बस स्टैंड मैक्लोडगंज के साथ करीब 125 से अधिक वाहनों को पार्क करने की क्षमता वाली पार्किंग है। जबकि एक पार्किंग दलाईलामा मंदिर के पास बनी है। इसमें करीब 120 से अधिक वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। इसके साथ ही मुख्य कोतवाली बाजार धर्मशाला में सामुदायिक भवन पार्किंग, कर्मशियल काम्प्लैक्स पार्किंग उपलब्ध है, जबकि बस स्टैंड धर्मशाला के पास स्मार्ट सिटी धर्मशाला प्रबंधन की ओर से बहुमंजिला पार्किंग के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की पार्किंग निर्माणाधीन है।
-- -- -बॉक्स-- -- --
पर्यटन सीजन को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वैशाखी पर्व पर भी होटलों में 50 फीसदी होटल बुकिंग दर्ज की गई है, लेकिन यहां की सड़काें को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि यहां आने वाले मार्गाें को सुधारने के लिए प्रयास किए जाएं। - अश्वनी बांवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
पर्यटन सीजन के दौरान जाम से निजात पाना सबसे बड़ी चुनौती रहती है। साथ ही इस समय दोनों सड़क मार्गों को सही करना आवश्यक है। टैक्सी कारोबार पूरे साल के लिए पर्यटन सीजन पर निर्भर करता है। रोड कनेक्टिविटी सही होगी तभी पर्यटक पहुंचेंगे। - अशोक शर्मा, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज
एचपीटीडीसी के होटलों में पर्यटकाें की एडवांस होटल बुकिंग शुरू हो गई है। होटलों को रंग रोगन भी करवाकर पूरी तैयारियां करवा दी गई हैं। उम्मीद है कि पर्यटन सीजन अच्छा रहेगा। - कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
बरसात के दौरान खड़ा-डंडा मार्ग को नुकसान पहुंचा था। इसे संबंधित विभाग की ओर से ठीक किया गया है, लेकिन अभी भी एक-दो स्थानों पर कार्य पूरा होना बाकी है। जिसे शीघ्र पूरा करवाया जाना चाहिए। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
-- -- कोटस-- -- --
पर्यटन सीजन को लेकर विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। - बीर बहादुर, एएसपी, कांगड़ा
बरसात के दौरान भूस्खलन के चलते खड़ा-डंडा सड़क मार्ग पर जगह-जगह पहुंचने नुकसान का कार्य करके दुरुस्त करवा दिया है। एक स्थान पर कार्य होने बाकी है। इसके लिए ठेकेदार को कह दिया गया है। - विकास सूद, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल, धर्मशाला
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X