{"_id":"6a456cbf06389aec05019aca","slug":"dilapidated-house-case-at-masyana-chowk-committee-formed-for-technical-inspection-report-to-be-submitted-by-thursday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-199256-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मसयाणा चौक जर्जर मकान मामला... तकनीकी जांच के लिए कमेटी गठित, वीरवार तक सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मसयाणा चौक जर्जर मकान मामला... तकनीकी जांच के लिए कमेटी गठित, वीरवार तक सौंपेगी रिपोर्ट
Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
मसयाणा चौक पर फोरलेन निर्माण की वजह से खतरे में आया मकान। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शिमला-कांगड़ा फोरलेन परियोजना के तहत मसयाणा चौक स्थित कोहली बाईपास निर्माण से प्रभावित जर्जर मकान के मामले में जिला प्रशासन ने तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित कर दी है।
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर मंडल के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल की अध्यक्षता में गठित यह समिति वीरवार तक अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी।रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि मकान में रहना सुरक्षित है या नहीं, इसे तत्काल खाली कराया जाए अथवा प्रभावित परिवार के लिए राहत और मुआवजे को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाए।
समिति में लोक निर्माण विभाग के दो एसडीओ और एक जेई को भी शामिल किया गया है। तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें एनएचएआई और संबंधित पक्षों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मकान में रह रहा प्रभावित परिवार पिछले 45 दिनों से जर्जर स्थिति के बीच रहने को मजबूर है। यह मामला कोहली बाईपास के तहत बन रहे व्हीकल ओवरपास (वीओपी) निर्माण से जुड़ा है, जिसके लिए करीब 20 मीटर गहरी कटिंग की गई है। इसी कारण आसपास की संरचना प्रभावित हुई है और मकान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
कोट
तकनीकी विशेषज्ञ समिति गठित की गई है। समिति वीरवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर एनएचएआई और प्रभावित परिवार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। -संजीत सिंह, एसडीएम, हमीरपुर
समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में है। इसे वीरवार तक जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर