{"_id":"6a5e69b73e6e59af85001f0e","slug":"drainage-system-inspected-in-nadaun-before-rains-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201668-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात से पहले नादौन में जल निकासी व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात से पहले नादौन में जल निकासी व्यवस्था जांची
Tue, 21 Jul 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी और कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड नंबर एक में गुरुद्वारे के समीप पानी निकासी और बरसाती पानी के घरों व खेतों में जाने की शिकायतों को लेकर मौका का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर नालियों में जल शक्ति विभाग की पाइपें डाली गई हैं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में उन्होंने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा।इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी आक्षत सोनी, कनिष्ठ अभियंता अंशुल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन