{"_id":"69b9a8fa4eee3c7d3c0d70fe","slug":"drinking-water-supply-has-been-disrupted-for-three-days-in-six-villages-including-bassi-bazaar-causing-public-distress-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-186925-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार सहित छह गांवों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार सहित छह गांवों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुभाष ठाकुर
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी बाजार और आसपास के करीब छह गांवों में पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। बैलग के समीप पेयजल पाइपलाइन टूट जाने से समस्या उत्पन्न हुई।
बस्सी, भोरंज, भकरेड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों के घरों में नलों से पानी नहीं आ रहा। स्टोर पानी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। एक से दो दिन में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ेगा। बस्सी-भरेड़ी सड़क के सुधारीकरण कार्य के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। इससे जल आपूर्ति बाधित हुई है। पानी के बिना दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ढाबे और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हैं। कुछ दुकानदार भी पीने के लिए पानी घर से ला रहे हैं। जल संकट का असर केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भोरंज अस्पताल भी इससे अछूता नहीं रहा है। अस्पताल में पानी की कमी के कारण मरीजों और स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही, बीच सड़क पर पेयजल पाइप टूटने से सुचारू यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है और इससे वाहन चालक परेशान हैं।
बॉक्स
दुकानदारों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष
जल शक्ति विभाग का दावा है कि जल भंडारण टैंक के माध्यम से अस्पताल को पानी की सप्लाई की जा रही है। दावा है कि जल भंडारण टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है। बिना पानी के बस्सी बाजार में दुकानदार भी जल शक्ति विभाग से नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।
--
दो दिन से पानी की समस्या बनी है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। घर में स्टोर पानी धीरे-धीरे खत्म हो गया। जल शक्ति विभाग को तुरंत समस्या का समाधान करना चाहिए। -कर्म सिंह, निवासी बस्सी
जल शक्ति विभाग को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। पता नहीं कब पानी मिलेगा। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग दोनों को आपस में समन्वय बनाना चाहिए। -सुरेश कुमार, निवासी बस्सी
पानी की समस्या गंभीर है। पानी स्टोर किया है। यदि यह पानी भी खत्म हो गया तो पानी कहां से लाएंगे। निजी टैंकों का सहारा लेना पड़ेगा। विभाग को वैकल्पिक सुविधा देनी चाहिए। -दीवान चंद, दुकानदार बस्सी
अभी गर्मियां शुरू नहीं हुईं। अभी से पानी की समस्या पेश आ रही है। पीने के लिए घर से पानी लाना पड़ रहा है। विभाग को तुरंत समस्या का समाधान करना चाहिए। -आशीष शर्मा, दुकानदार बस्सी
व्यापारियों ने पानी की समस्या से अवगत करवाया है। इस संबंधी जल शक्ति विभाग को अवगत करवा दिया है। जल शक्ति विभाग ने आश्वासन दिया है कि समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा। -सुभाष ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल भोरंज
पेयजल पाइप जोड़ने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पाइप को जोड़कर लोगों को पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। -संतोष कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग भोरंज
भोरंज अस्पताल में पानी की आपूर्ति कम है। पानी की समस्या बनी है। उम्मीद है कि जल्द पानी मिल जाएगा। -डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज
Trending Videos