फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eco van theft case... Along with stealing the vehicle, the accused had also broken the shutters of liquor shops at several locations.

Hamirpur (Himachal) News: ईको वैन चोरी का मामला... आरोपियों ने वाहन चोरी के साथ कई जगह शराब ठेकों के तोड़े थे शटर

Sun, 14 Jun 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
आरोपी जफर के खिलाफ पहले से दर्ज है तीन मामले, पुलिस मामले की कर रही जांच
विज्ञापन

पालमपुर से गाड़ी चोरी करने के साथ जोगिंद्रनगर, मंडी, नादौन और ज्वालाजी में शराब ठेकों के तोड़े थे शटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बाईपास सड़क पर पेठा व्यापारी की ईको वैन चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल वाहन चोरी ही नहीं, बल्कि शराब ठेकों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।
पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि एक आरोपी जफर के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो जम्मू और एक पंजाब में दर्ज है। इनमें मारपीट और चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पालमपुर से गाड़ी चोरी करने के साथ-साथ जोगिंद्रनगर, मंडी, नादौन और ज्वालाजी में शराब ठेकों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जिले में हुई अन्य चोरियों में इनकी संलिप्तता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल और बैंक रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, नौ जून को पेठा व्यापारी सुभाष चंद निवासी प्रताप गली ने अपनी ईको वैन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जम्मू और एक को राजौरी से गिरफ्तार किया था।

आरोपियों की पहचान जफर हुसैन, यासिर खान और आसिफ महमूद निवासी राजौरी के रूप में हुई है। सभी आरोपी सोमवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।
बॉक्स
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पालमपुर से एक वैगनआर कार चुराई और कुल्लू की तरफ निकल गए। कुल्लू से वापसी में उन्होंने रात को पंडोह क्षेत्र में एक शराब के ठेके का शटर तोड़ा और वहां से हजारों रुपये की नकदी चुराई। उसके बाद पालमपुर से चुराई उसी वैगनआर कार में सवार होकर ये हमीरपुर के अणु में पहुंचे। यहां पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान को टक्कर मार दी और ट्राला स्टैंड के पास गाड़ी छोड़ दी और भाग गए। इसके बाद पेठा व्यापारी की गाड़ी चुराई। वहीं, नादौन स्थित शराब ठेके के साथ-साथ कांगड़ा जिले में भी एक ठेके का शटर तोड़कर नकदी चुराई है।

कोट
ईको वैन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में गहन जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
-बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed