{"_id":"6a36e2877c1cc8d935006115","slug":"education-minister-should-be-removed-over-neet-paper-leak-case-pawan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-197898-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा मंत्री को हटाया जाए : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा मंत्री को हटाया जाए : पवन
Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की नाकामी है। इस नाकामी के लिए शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कमेटी का गठन कर इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए और जो व्यक्ति इसमें दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यह बात हमीरपुर में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि लाखों बच्चों ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा दी थी। एजेंसियों की नाकामी के चलते परीक्षा होने से पहले पेपर लीक हो गए। कई बच्चों के सुसाइड की सूचनाएं मिली हैं। केंद्र में नौकरियां बेची जा रही हैं।
युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। नौकरी नहीं मिलने के कारण युवा सड़कों पर हैं। महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों बारे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले में नहीं बोले पीएम
पवन ठाकुर ने बताया कि वैसे तो प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर बोलते हैं। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हैं, लेकिन क्या वजह है कि देश के लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने के बावजूद उन्होंने आज तक नीट पेपर लीक मामले पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि इस मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से नहीं हटाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को हर मंच पर उठा रही है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर जनहित याचिका भी दाखिल करेगी और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आवाज उठाती रहेगी।