सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity Board part-time worker accused of stealing fodder; arrested from Kaihdru.

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड के अंशकालिक कर्मी पर चरोटी चुराने का आरोप, कैहडरू से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मौंहि गांव में चरोटी चोरी के मामले का पर्दाफाश हो गया है। सदर थाना में छह जून को चरोटी चोरी मामले की शिकायत दर्ज हुई थी। इस मामले में आठवें दिन पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को कैहडरू से गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी बिजली बोर्ड में अंशकालिक के तौर पर कार्यरत है। आरोपी के पिछले रिकाॅर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि उसके आपराधिक रिकाॅर्ड की पुष्टि की जा सके। आरोपी की पहचान 22 साल के कैहडरू गांव निवासी अक्षय के रूप में हुई है, जो कि जिले में बिजली बोर्ड में अंशकालिक कर्मी के रूप में पिछले कुछ समय से कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अधिकतर समय घर से बाहर रहता था और दोस्तों के साथ ही अधिकतर समय बिताता था। केवल रात को ही घर आता। रविवार को दिन में जैसे ही वह घर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले मौंहि के सुरेश चंद्र ने चरोटी चोरी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने पोते के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके स्टोर को निशाना बनाया और वहां रखी चरोटी को चोरी कर लिया। हालांकि घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने चरोटी को बडू में स्थित एक दुकान से बरामद कर लिया था।
शिकायत दर्ज होने के दूसरे दिन ही चरोटी बरामद कर ली थी। आरोपी ने दुकानदार को यह चरोटी 11 हजार रुपये में बेची थी, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 30 हजार रुपये के करीब थी। आरोपी पहले भी इस दुकानदार में बर्तन बेच चुका था।
शिकायतकर्ता ने शिकायत के वक्त दो लोगों पर चोरी की आशंका जताई थी, जिसमें अक्षय का नाम भी शामिल था। अक्षय के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी शिकायत दर्ज होने के बाद से भूमिगत हो गया है।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस कई बार घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से आरोपी बाहर है।
कोट
दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article