सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity poles obstructing the construction of Jolasappad-Neri road will be removed soon.

Hamirpur (Himachal) News: जल्द हटाए जाएंगे जोलसप्पड़-नेरी सड़क निर्माण में बाधा बने बिजली के खंभे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles obstructing the construction of Jolasappad-Neri road will be removed soon.
मेडिकल कॉलेज के पास बिजली बोर्ड के कर्मचारी खंभों को शिफ्ट करने के लिए  निरीक्षण करते हुए। संवा
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि करवा दी है जमा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड जोलसप्पड़ से नेरी सड़क निर्माण के बीच आ रहे बिजली के खंभों को जल्द ही शिफ्ट कर देगा। इसके लिए बिजली बोर्ड ने लोकनिर्माण विभाग के पास 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि भी जमा करवा दी है। जोलसप्पड़ से नेरी सड़क पर पांच खंभों को शिफ्ट किया जाना है, जबकि चार खंभों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता हिमेश धीमान ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। जोलसप्पड़ क्षेत्र में कुछ खंभे सड़क में वाहनों के आवागमन को प्रभावित कर सकते थे, इसलिए उन्हें शिफ्ट करना बहुत जरूरी है।


सोमवार को टीम ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में बाधा बन रही बिजली लाइनों और खंभों को भी शिफ्ट करने के लिए मौका का निरीक्षण किया ताकि समय रहते उन्हें शिफ्ट किया जा सके। इस मौके पर सहायक अभियंता संदीप व कनिष्ठ अभियंता सुरेश जसवाल भी उपस्थिति रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि 10 लाख रुपये की स्थानांतरण धनराशि बिजली बोर्ड ने जमा करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed