सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gulal will be scattered with music at Gandhi Chowk tomorrow

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर कल संगीत के बिखरेगा गुलाल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Mar 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल हमीरपुर करवाएगा होली पर्व पर विशेष कार्यक्रम
Trending Videos

गांधी चौक पर स्थानीय गायक अंकुश अत्री पेश करेंगे होली के तराने

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। होली पर्व पर जहां लोग रंगों के साथ खुशियों का इजहार करेंगे, वहीं गांधी चौक पर संगीत के साथ गुलाल बिखरेगा। व्यापार मंडल हमीरपुर होली पर्व पर चार मार्च को गांधी चौक पर विशेष कार्यक्रम करवाएगा। गांधी चौक पर व्यापार मंडल की ओर से करवाए जाने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय गायक अंकुश अत्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

व्यापार मंडल हमीरपुर के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अधिवक्ता रोहित शर्मा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर के महासचिव राजेंद्र सोनी व प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि व्यापार हमीरपुर की ओर से पिछले दस वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को शहर के व्यापारी भी अपना सहयोग कर रहे हैं। होली का पर्व केवल रंगों का त्योहार ही नहीं है बल्कि यह भाईचारे का भी प्रतीक है जहां पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियों का इजहार करते हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। इस बाबत व्यापार मंडल ने रूपरेखा तैयार करने को लेकर आपस में भी चर्चा की। इस मौके पर पूजा ढटवालिया, अंकुश अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed