{"_id":"69daaa40ffc6260f170caa6a","slug":"encroachment-has-worsened-the-situation-in-sujanpur-with-drains-and-roads-becoming-a-hub-for-shoppers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189860-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से सुजानपुर में बिगड़े हालात, नालियां और सड़कें बनीं दुकानदारी का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से सुजानपुर में बिगड़े हालात, नालियां और सड़कें बनीं दुकानदारी का अड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में दुकान के बाहर सजाया सामान। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय निकाय क्षेत्र में अधिकारियों की कथित खामोशी से अतिक्रमणकारियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अतिक्रमण अब निकासी नालियों से लेकर सड़कों तक पहुंच गया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कार्रवाई न होने के कारण दुकानदारों ने नालियों और सड़क किनारे तक कब्जा जमा लिया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि नगर परिषद ने करीब छह माह पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और चेतावनी दी थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क किनारे सामान सजा रखा है, जबकि दोपहिया वाहन भी रास्ते में बाधा बन रहे हैं।
नगर परिषद की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ब्रिजेश, कटोच और सुनील सहित अन्य ने कहा कि अव्यवस्था के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की सुस्ती कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
नियमों के अनुसार कोई भी दुकानदार अपनी दुकान की दहलीज के बाहर सामान नहीं रख सकता, लेकिन वर्तमान में सुजानपुर बाजार में सड़कों और नालियों पर ही पूरा कारोबार सजा हुआ दिखाई दे रहा है।
--
अतिक्रमण हटाने के लिए पहले दुकानदारों को पर्याप्त समय दिया था। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब सख्ती जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
Trending Videos