फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flower farming changed his fortunes; Vinay quit his job abroad to become a successful entrepreneur.

Hamirpur (Himachal) News: फूलों की खेती से बदली किस्मत, विदेशी नौकरी छोड़ सफल उद्यमी बने विनय

Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Flower farming changed his fortunes; Vinay quit his job abroad to become a successful entrepreneur.
लदरौर में अपनी नर्सरी में ग्राहक को फोटो दिखाते हुए विनय वर्मा। संवाद
हमीरपुर। बहरीन के एक होटल में नौकरी करते हुए सालाना 18 लाख रुपये का पैकेज पाने वाले लदरौर निवासी विनय वर्मा ने विदेश की नौकरी छोड़कर अपने गांव में फूलों की खुशबू से अपनी आर्थिकी को नई दिशा दी है।
विज्ञापन

विदेश की चमक-दमक और अच्छी तनख्वाह को छोड़कर उन्होंने स्वरोजगार का रास्ता चुना, जो आज उनकी पहचान के साथ-साथ आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। कोरोनाकाल के बाद सितंबर 2021 में घर लौटने पर उन्होंने भविष्य को लेकर निर्णय लिया और वर्ष 2022 में पिता के सहयोग से फूलों की नर्सरी शुरू की।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन परिवार और विशेषकर उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त पिता के सहयोग से उनका हौसला बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनकी नर्सरी में तैयार पौधों की मांग बढ़ने लगी और व्यवसाय ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विनय देश के विभिन्न राज्यों जैसे पुणे, पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से पौधे और बीज मंगवाकर नर्सरी में नई प्रजातियां विकसित कर रहे हैं। वर्तमान में विनय वर्मा अपनी नर्सरी से हर महीने लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed