{"_id":"69f500769d7c9f46ff0894b5","slug":"gas-cylinder-prices-soar-crossing-rs-1000-in-four-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-192056-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर के दाम बेलगाम, चार माह में एक हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर के दाम बेलगाम, चार माह में एक हजार पार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
यशपाल, दुकानदार हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी से कीमतें आसमान छूने लगी हैं। फरवरी से लेकर मई की शुरुआत तक सिलिंडर के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। महज चार महीनों में कीमतों में कुल 1331 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इसमें एकमुश्त 993 रुपये की वृद्धि ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ा झटका दिया है। ताजा बढ़ोतरी के बाद जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत करीब 3100 रुपये तक पहुंच गई है। चार महीने पहले जहां यह सिलिंडर 1781 रुपये में मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत तीन हजार रुपये के पार हो गई है।
फरवरी में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद मार्च में पहले 28 रुपये और फिर सात दिन के भीतर 114.5 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल में भी 195.5 रुपये का इजाफा हुआ, जबकि मई की शुरुआत में अचानक 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी ने स्थिति और गंभीर कर दी है।
इन लगातार बढ़ती कीमतों ने छोटे ढाबा और होटल संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसी संचालकों पर भी बुकिंग के लिए अधिक बजट का दबाव पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि इसका सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में खाने की थाली महंगी हो सकती हैं और फास्ट फूड के शौकीनों को भी अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
-- -
गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से सीधा असर ग्राहक पर पड़ेगा। गैस के दाम पिछले तीन महीनों में चार बार बढ़ गए हैं। पहले गैस आपूर्ति की कमी रही। अब गैस सिलिंडर के एक साथ करीब एक हजार रुपये बढ़ने से अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। आज तक एक साथ इतनी अधिक वृद्धि नहीं हुई थी। -यशपाल, दुकानदार हमीरपुर
गैस सिलिंडर की वृद्धि 993 रुपये करना न्यायसंगत नहीं है। दुकानदार पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। गैस सिलिंडर न मिलने से पहले ही दुकानदारी प्रभावित हो रही है। अब दाम बढ़ने से ग्राहकों पर असर पड़ेगा। सरकार को गैस के दामों पर लगाम लगानी चाहिए, ताकि दुकानदारी प्रभावित न हो। -विक्की शर्मा, दुकानदार हमीरपुर
गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने की सूचना गैस एजेंसी संचालकों को ईमेल के माध्यम से दी जाती है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग का हस्तक्षेप नहीं होता है। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर
Trending Videos