{"_id":"6a690c3b29f7c7a5230f4c97","slug":"guru-purnima-festival-begins-at-deotsidh-thousands-of-devotees-seek-blessings-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-202606-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में उपस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार से दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध नगरी पहुंचे।
दिनभर मंदिर परिसर और महंत आवास में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ हुई। इसके बाद महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा प्रदान की।
दोपहर से शाम तक चले नाम दीक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को महंत आवास परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने बाबा बालकनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति कार्यक्रमों में शामिल रहे।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महंत आवास में लंगर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया है।
मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने, नियमों का पालन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
कोट
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे गए हैं। श्रद्धालुओं से बरसात के मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील है। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एसडीएम बड़सर